त्यौहार पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की नजरें सख्त- एसपी

a3136f895aab
पंडाल पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाने, 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बाधित रखने की हिदायत 
 चन्दौली, सटीक संवाद। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद के समस्त थानों पर आगामी दुर्गापूजा व दशहरा के दृष्टिगत ग्राम प्रधानों, सभी समुदाय के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व दुर्गापूजा पंडाल के पदाधिकारियो के साथ शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक की गई.

पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाने, रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बाधित रखने, वालेंटियर की नियुक्ति करने, अग्निशामक यंत्र व लाईटिंग की व्यवस्था रखने, महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकासी द्वार बनाने सहित अन्य कई जरूरी निर्देश दिए गए. 
बैठक में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस से संपर्क करने, मूर्ति विसर्जन बिना किसी हुडदंग के परंपरागत ढंग से करने, व त्योहार शांति से मनाने की हिदायत दी गई. वहीं चेताया गया कि किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की नजरें सख्त रहेगी और उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *