देश के उच्च अमीरों पर लगे संपत्ति व उत्तराधिकार टैक्स :आइपीएफ

aa943b0eb8a5
भाजपा की राष्ट्रवाद की अवधारणा विदेशी

 राष्ट्रहित में भाजपा हराना जरूरी
 
 रोजगार व जमीन पर अधिकार बनेंगे प्रमुख चुनावी मुद्दे 

चंदौली,नौगढ। एजेण्डा लोकसभा चुनाव 2024 पर गुरुवार को जिला संयोजक रामेश्वर प्रसाद मजदूर किसान मंच, चंदौली की अध्यक्षता में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की तहसील कमेटी की बैठक की गई।मोदी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती बेबसी, आम आदमी के अधिकारों को छिना जाना। लोकतंत्र को धीरे धीरे खत्म कर देना, आवाज उठाना और अपनी पीड़ा व्यक्त करना भी अपराध साबित होना और देश जेल खाने में तब्दील हो जाने पर मजबूती से आवाज उठाई गई।



बैठक में कहा गया कि भाजपा के राष्ट्रवाद की अवधारणा विदेशी है और वह स्वाधीनता व आर्थिक लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। उसके हिंदुत्व का भी हिंदू धर्म से कोई संबंध नहीं है। वह समाज के मैत्रीभाव को नष्ट करने और देश में तानाशाही लादने पर आमादा है। कहा गया कि रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र में रोजगार और जमीन के अधिकार को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य पर बजट बढ़ाना, हर परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की गारंटी, एक करोड़ सरकारी खाली पड़े पदों की भर्ती, किसानों की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए कानून, सहकारी खेती को बढ़ावा, युवाओं के कारोबार के लिए सस्ते दर पर ऋण, महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज मुक्त ऋण जैसे सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

देश के उच्च अमीरों पर संपत्ति व उत्तराधिकार टैक्स लगाकर देश के हर नागरिक को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और पेंशन के अधिकार की गारंटी की जा सकती है। इसे करने के लिए देश के राजनीतिक दल तैयार नहीं है। इसलिए आम आदमी को जन राजनीति के लिए खड़ा होना होगा। इस लोकसभा चुनाव में पूंजीपतियों की सेवा में लगी भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्र हित में हराना बेहद जरूरी है। 

बैठक में आईपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर, युवा मंच के प्रदेश संयोजक राजेश सचान, मजदूर किसान मंच के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ,मजदूर किसान मंच के जिला संयोजक रामेश्वर प्रसाद, रामदुलार खरवार, रहमुद्दीन, शमसुद्दीन,
 रामबचन, निजामुद्दीन, संतु, दीनानाथ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *