चंदौली में 74 लाख का गांजा विनष्ट

4b0908754311
42 अभियोगों से था सम्बंधित,
नौ थानों में 370 किग्रा
चंदौली, ऑपरेशन क्लीन के अन्तर्गत थाना अलीनगर क्षेत्र के नियमताबाद स्थित कृष्णा प्लाई प्रा0 लि0 कम्पनी में जनपद के 09 थानों द्वारा 42 अभियोगों में संबंधित कुल 370 किग्रा अवैध गांजा को मानक के अनुसार विनष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित किमत 74 लाख रूपये आंकी गई.
 

विनष्टीकरण कार्य पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के मार्गदर्शन में जिला स्तरी कमेंटी का गठन कर वीडियोग्राफी के माध्यम से नियमानुसार पूर्ण करा कर ‘ऑपरेशन क्लीन’ को सफल बनाया गया.
जिला स्तरी कमेंटी में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखऱ, देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी सदर, कृष्ण मुरारी शर्मा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, पुलिस उपाधीक्षक शेषधर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी जनपद चन्दौली व सम्बन्धित अभियोगों के विवेचकगण नामित सदस्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *