बाबा कीनाराम धाम आयेंगे सीएम योगी

सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु तैनात किये पुलिस बल
पूर्ण चैतन्यता व निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्वहन का निर्देश
लगातार सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम से रखी जा रही निगरानी
चंदौली। जनपद के थाना बलुआ अन्तर्गत स्थित बाबा कीनाराम मठ, रामगढ़ में 01-03 सितंबर तक मनाएं जाने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव मे शामिल होने रविवार को अपरान्ह 3 बजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगाये गये पुलिस बल को ब्रीफ कर अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
एसपी द्वारा ड्यूटी में लगाए गए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी, सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुये पूरी गम्भीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। कोई भी अप्रिय सूचना अथवा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की जानकारी मिलने पर अविलंब सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करें।
यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए वाहन पार्किंग में ही खड़े हो तथा मेले में आने वाले लोगों व दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। मेले में सादे कपड़ों में पुरूष व महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है, जो चैन स्नेचरों व अवांछनीय तत्वों पर विशेष नजर बनाये रखेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं । हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिग कराई गई है। वहीं वाहनों के पार्किंग का भी इंतजाम किया गया है। पुलिस प्रबंधन के साथ ही मन्दिर परिसर में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाओं व उनके बैठने, पीने के पानी, महिला शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान दिया गया है।