चंदौली में पूर्व सैनिकों की समस्याओ पर मीटिंग

सैनिकों का अपमान कत्तई बर्दास्त नही, शासन प्रशासन सैनिको और उनके परिवारों के समस्याओ पर गौर करे- राघवेंद्र सिंह
चंदौली, जनपद के मुगलसराय में शहीदे आजम भगत सिंह कालेज में रविवार को वेटरन्स एसोसिएशन, इंडिया (पूर्व सैनिकों का संगठन)की एक मीटिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित हुई। इस मीटिंग में वाराणसी मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि सैनिकों का अपमान कत्तई बर्दास्त नही किया जाएगा। शासन प्रशासन सैनिक और उनके परिवारों के समस्याओ पर गौर करे। इस मुद्दे को लेकर जल्द ही पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य सचिव से मिलेगा।
मंडल प्रवक्ता, मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि आने वाले दिनों में वन रैंक,वन पेंशन,अग्निवीर जैसे मुद्दों के साथ साथ आम लोगों के मुद्दों को जिले में पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष चंदौली विजय नारायण यादव ने कहा कि 3 तारीख को जिलाधिकारी के साथ होने वाली मीटिंग में सैनिकों की समस्याओ को पुरजोर तरीके से रखा जाएगा। राष्ट्रीय सचिव बालकिशुन यादव ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया।
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि जहां जवानों का पसीना बहेगा, किसान अपना खून बहा देंगे। जवान और किसान जिले में मिलकर काम करेंगे।
वही प्रदेश सचिव राजेश्वर राजवंत जिलाध्यक्ष मिर्जापुर अबू बशर,जिला उपाध्यक्ष नसीम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष जय प्रकाश यादव,जलालुद्दीन आदि आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान जिला सचिव भुवनेश्वर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष नौगढ़ एस पी यादव, जिला सचिव मोहम्मद अलीम,महेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष बबुरी विनोद कुमार, काशीनाथ, दयाशंकर उपाध्ययय,विनय कुमार,मृदुल कुमार मौर्या, कन्हैया प्रसाद यादव, मदन मोहन शर्मा, रामजी शर्मा, जलालुद्दीन,योगेंद्र यादव, अविनाश कुमार,संतोष कुमार सिंह,कन्हैया मौर्या, डॉ राजीव भाकियू टिकैत और उन्नति फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष ए रहमान आदि आदि पचासों सैनिक उपस्थित रहे।
मंच का संचालन जिला महासचिव प्रदीप चौहान और अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने किया।