चंदौली के छात्र शशांक मौर्या को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे, प्रदेश स्तर पर दर्ज की तृतीय रैंक

e32606e511d3

लखनऊ के लोक भवन में,एक लाख रुपये, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र देंगे 

चन्दौली। सनबीम स्कूल मुगलसराय के छात्र शशांक कुमार मौर्या ने सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में जनपद चन्दौली में प्रथम स्थान के साथ प्रदेश स्तर पर तृतीय रैंक प्राप्त कर विद्यालय, जनपद और पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शशांक को 1 जून को लखनऊ के लोक भवन में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में शशांक को एक लाख रुपये की सम्मान राशि, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भर के शीर्ष छात्र-छात्राएँ और उनके अभिभावक उपस्थित रहेंगे।
स्कूल सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया ने कहा कि शशांक की यह उपलब्धि सनबीम परिवार के लिए गर्व का विषय है और यह विद्यालय के समर्पित शिक्षण, अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। निदेशिका श्वेता कानूडिया ने कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने शशांक के कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीन यू.बी. राय, उप-प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, को‑ऑर्डिनेटर राजेश सिन्हा, एकेडमिक हेड साधना सिंह, पैरेलल करिकुलम हेड गुंजन सिंह, मनीष पांडेय और अन्य शिक्षकों ने शशांक को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *