जमीनी विवाद में सगे भाइयों में जमकर चली लाठियाँ, एक की मौत

aa9614e2c77b
चन्दौली, धानापुर। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर (हिंगुतरगढ़) गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 60 वर्षीय राजेंद्र राय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाई में जुट गई।

फोटो : मृतक राजेंद्र राजभर की फाइल फोटो

उक्त गांव निवासी राजेंद्र राजभर और राममूरत राजभर आपस मे सगे भाई हैं। जिनके बीच जमीन के बटवारे को लेकर लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी बंटवारे को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आपस में पंचायत कर भूमि मापी कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया। देखते ही देखते दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान राजेंद्र राजभर को दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिए। जिसे बचाने के लिए उसके घर की महिलाएं दौड़कर आई। लेकिन तब तक वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया ।
 आनन फानन में उसे घायलावस्था में कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि राजेंद्र की मौत किस कारण से हुई है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
आखिर सुनिलवा जान लेई लेहलस !

धानापुर। जगदीशपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट के बाद हुई राजेंद्र की मौत के कारण को लेकर जितने लोग उतनी तरह की चर्चा हो रही थी। घटना स्थल के पास कुछ महिलाएं कहती सुनी गईं कि आखिर सुनिलवा जान लेइ लिहलस। फिरहाल पुलिस इस तलाश में जुट गई है कि आखिर ये सुनिलवा कौन है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *