डीएम मीटिंग में पूर्व सैनिकों ने उठाई जवानों के सम्मान की बात

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पूर्व सैनिकों की एक मीटिंग आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता नवागंतुक एडीएम राजस्व ने किया. मीटिंग में सोल्जर बोर्ड के आलाधिकारी के साथ साथ क्षेत्राधिकारी चन्दौली भी उपस्थित रहे.
वेटरन्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि जिला आरटीओ आफिस के बगल में बन रहे ईसीएसएच भवन निर्माण के कार्य मे तेजी लाया जाय, मोबाईल कैंटीन, भूतपूर्व सैनिक निगम की स्थापना, मुगलसराय में जवानों के लिए आराम गृह बनाने, स्टेशन हेडक्वार्टर और पूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षण में ,पुलिस भर्ती में उम्र के हिसाब से रनिंग में छूट देने जैसे मुद्दे को उठाया.सक्षम अधिकारी ने इस मुद्दे को शासन के पास भेजने का आस्वाशन दिया.
वहीं मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा की पूर्व सैनिको और कार्यरत सैनिक और अर्ध सैनिक बलों के कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवारों के साथ पुलिस स्टेशन में उचित सम्मान नही दिया जाता। रसूख वाले कुर्सियों पे बैठे रहते है, जबकि पूर्व सैनिक या उन सैनिकों के परिवार घंटों थाने में खड़े रहते है.
इसपर क्षेत्राधिकारी चंदौली ने कहा कि इस विषय मे थानों में निर्देश पास कर दिए जाएंगे, पूर्व सैनिकों के सम्मान में कोई कोताही नही बरती जाएगी. पूर्व सैनिक एन के सिंह ने कहा कि पहले पूर्व सैनिकों को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर जिले के कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता था,जिससे जिले के युवा गले मे मेडल डाले पूर्व सैनिकों को देखकर प्रेरित होते थे.अब पूर्व सैनिक आमंत्रित नही किये जाने पर सवाल खड़ा किया.
इसपर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आगे से प्रोटोकाल का ध्यान रखा जाएगा। वही थाना धीना के ग्राम नूरी के पूर्व सैनिक काशीनाथ ने जमीन कब्जा को लेकर प्रशासन के हीला हवाली पर ध्यान आकृष्ट करवाया।थाना चकिया के भीष्मपुर के पूर्व सैनिक जय प्रकाश यादव और बबुरी थाने के विनोद कुमार ने गांव के दबंगो द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मुद्दे को उठाया। एडीएम ने कार्यवाही करने की बात कही.
मीटिंग में फैसला लिया गया कि कल पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधि मंडल चकिया और नूरी गांव का दौरा करेगा। महीने के प्रथम रविवार को पूर्व सैनिकों की एक बैठक जिला सभागार में आयोजित की जाएगी. जिसमे जवानों के हर मुद्दे पर बात होगी. फिर उन मुद्दों को जिलाधिकारी के समक्ष मीटिंग में रखा जाएगा.
मीटिंग में वेटरन एशोसियेशन के जिला अध्यक्ष विजय नारायण सिंह,मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी,जिला महा सचिव प्रदीप चैहान, कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र यादव, सचिव भुवनेश्वर सिंह, संघ रक्षक जलालुद्दीन, काशी नाथ शर्मा, रामजी शर्मा, मदन मोहन शर्मा, युनूस खान,विनोद सिंह, महेंद्र यादव, एन के सिंह आदि सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।