डीएम के निर्देशों की अनदेखी: बिजली विभाग पर कोई असर नहीं

6659fa47adce
संपूर्ण समाधान हवा हवाई, सकलडीहा में औंधे मुंह लौटे फरियादी, पिंटू पाल ऐलाने जंग को तैयार 

चंदौली के सकलडीहा में पावर हाउस पर कैंप लगाकर बिजली शिकायतों का संपूर्ण समाधान किए जाने के डीएम के फरमान को अधिकारियों ने हवा-हवाई, बना दिया। कैंप तो लगा नहीं, लाचार पीड़ितों का हुजूम एक्सईएन ऑफिस पहुंचा। उनके कागजात लेकर घंटों जांच पड़ताल चली, परन्तु बिजली संकट बरकरार रहा।



 सैकड़ों समस्याएं सामने आई, समाधान एक का भी नहीं हुआ।
 फरियादी निराश होकर औंधे मुंह वापस लौटे, मौजूद पिंटू पाल ने अधिकारियों की रवैया देख आग बबूला हो गए और आर पार लड़ाई लड़नें को ऐलाने जंग छेड़ दी। कहा एक बार पुनः डीएम से अवगत कराएंगे। अन्यथा कि स्थिति में वह यूनियन के साथ पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने की चेतावनी दी है।


श्री पाल ने बताया कि सकलडीहा तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था ने आम जनता को परेशान कर रखा है। इसको लेकर  डीएम के समक्ष किसान दिवस में विस्तार से रखा था। डीएम द्वारा 02 अप्रैल को कैंप लगाकर बिजली शिकायतों का संपूर्ण समाधान करने का बाकायदा निर्देश जारी हुआ था। लेकिन विभाग ने उनके आदेश को ठेंगा दिखा दिया। 

कैंप नहीं लगा तो पावर हाउस पर जुटे सैकड़ों पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा और वे एक्सईएन ऑफिस पहुंचे और टेबल पर सारी समस्याओं को बारी बारी से रखा। परन्तु अधिकारियों ने किसी एक का भी निवारण नहीं किया। बदले में उन्हें गोल मटोल जवाब देते हुए वापस लौटने को मजबूर कर दिया।

उन्होंने बताया, “संपूर्ण समाधान का वादा हवा-हवाई साबित हो गया। अब हम आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।”बिजली विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”। बिजली कटौती, मीटर रीडिंग और कनेक्शन को लेकर दीनानाथ श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, शेषनाथ यादव, विजयकांत पासवान गुड्डू अखिलेश यादव गोलू, रामआशीष शर्मा, सहित सैकड़ों पीड़ित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *