रविदास जयंती जनपद के अनेकों गावों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी

45b5e6be0604
चन्दौली,
डीडीयू नगर। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें रामपुर बसनी गांव में सीर गोवर्धन रविदास मंदिर के तर्ज पर भव्य रूप से पंडाल सजाया गया था। वही गुरु प्रेमियों को प्रसाद के रूप में लंगर की व्यवस्था कमेटी के सदस्यों द्वारा की गई थी।

फोटो : बसनी गांव में रविदास जयंती पर लंगर में प्रसाद ग्रहण करते गुरु प्रेमी 


क्षेत्र के रामपुर बसनी गांव में निगमागम भीम बरखा बुलेटिन विचार सोसायटी के तत्वाधान में विगत 17 वर्षों से संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाने का काम किया जाता है। इसी के तहत शनिवार को भी कमेटी के सदस्यों द्वारा भव्य रूप से सजाए गए पंडाल में संत शिरोमणि रविदास जयंती कमेटी के सदस्य ने हर्षोल्लास के साथ मनाने का काम किया। इसके उपरांत यहां क्षेत्र के बसनी,रामपुर,झांसी,चंदौली खुर्द, डेवढिल, डिग्घी साहित तमाम जगहों से उपस्थित गुरु प्रेमियों को प्रसाद के रूप में लंगर का स्वाद चखने को मिला। इसके मुख्य अतिथि सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कार्यक्रम का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया

 इस मौके पर पंडाल निर्माण कर्ता धर्मेंद्र,रविचंद्र, चंद्रभान का कमेटी के सदस्यों ने माल्यार्पण कर इनका हौसला बढ़ाने का काम किया। इस मौके पर कमेटी के प्रबंधक चंद्र भास्कर, सुनील कुमार,पूर्व प्रधान श्याम बिहारी,अजय कुमार,आशीष,सोनू,दिलीप,अशोक,सुभाष,आकाश,दिनेश गौतम, केदार यादव, राजेंद्र पाल सहित तमाम भक्तगण उपस्थित रहे। वही क्षेत्र के डिग्घी गांव पोखरा पर स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर पर भी जयंती भव्य रूप से मनाने का काम कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया । इस दौरान भजन,कीर्तन व प्रवचन के अलावा लंगर की व्यवस्था की गई। इससे पूर्व रविदास मंदिर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर कमेटी के धर्मराज,राम प्रसाद,रामचंद्र,रामदुलारे, रविंद्र नाथ ,दिनेश गौतम,संतोष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *