नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला अपराधी गिरफ्तार

ca92fc3c3c07
चुप्पेपुर मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चकिया(चन्दौली)। थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा 182/2023 धारा 363/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अपराधी शनि चौहान पुत्र लालबरत निवासी- पचवनिया, थाना चकिया को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बुधवार को सुबह 7:10 बजे चुप्पेपुर मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है

 थानाध्यक्ष चकिया मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि दिनांक 16.06.2023 को अपराधी शनि चौहान पुत्र लालबरत निवासी- पचवनिया, अपने ही गांव की रहने वाली लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।

पुलिस से पूछताछ मे अपराधी ने बताया कि भगाने के दौरान उसके साथ मैने शारीरिक संबंध भी बनाये थे। जिसके बारे मे मुझे जानकारी हुआ कि लड़की की मां ने मेरे खिलाफ थाना चकिया पर मुकदमा लिखवायी है। जिसमें चकिया पुलिस मुझे तलाश कर रही है, तो आज चुप्पेपुर मोड पर खड़ा होकर भागने के लिए साधन का इंतजार कर रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, उ0नि0हरेन्द्र यादव, उ0नि0 सुशील गिरीं,का0 अक्षय प्रसाद,
 पीआरडी नारायण प्रसाद थाना चकिया जनपद चन्दौली । शामिल रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *