सकलडीहा में सड़क की जद में आई पुलिस चौकी ध्वस्त

63cba7d5c7ad
जमीन के अभाव में अधर में लटका पुलिस चौकी व मंदिर निर्माण 

चंदौली, जनपद के सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण के दौरान रविवार को पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यदायी संस्था की ओर से सघन तिराहा स्थित पुलिस बूथ को जेसीबी से गिराया दिया गया. पुलिस चौकी व मंदिर का निर्माण अन्यत्र बनाये जाने का प्रस्ताव किया गया है परन्तु महीनों बाद भी पुलिस चौकी सहित मंदिरों की भूमि का चिन्हाकन नहीं होने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है.तहसील प्रशासन के निर्देश के बावजूद भी राजस्व टीम ने भूमि का चिन्हांकन नहीं किया.

फोटो: सड़क चौड़ीकरण के दौरान सकलडीहा सधन तिराहा स्थित पुलिस चौकी को जेसीबी से तोड़ते हुए कर्मी


सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण के दौरान राजवाहा से लेकर पुलिया को चौड़ा कर मोटी आरसीसी रोड और नाला बनाया जा रहा है. जिसके जद में आने से कई दुकानें पूर्व में ध्वस्त हो चुकी है. रोजमर्रा वाले दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट मंडरा गया है. वही दूसरी ओर चौड़ीकरण की जद में आई सघन तिराहे स्थित पुलिस चौकी को भी रविवार को जेसीबी से गिरा दिया गया.

पुलिस चौकी और मंदिर के निर्माण के लिये तहसील प्रशासन के निर्देश के बाद भी राजस्व टीम द्वारा भूमि आवंटन नहीं किया गया. इस बाबत कस्बा प्रभारी त्रिवेणी नाथ तिवारी ने बताया कि कई बार प्रयास किया गया. लेकिन अभी तक चौकी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है.

टिमिलपुर गांव स्थित सड़क के किनारे दर्जनों बनवासी सहित डोम जाति के लोग बसे हैं, जो सड़क चौड़ीकरण की जद में आ गए हैं जिन्हें  विस्थापित किया जाना है. लेकिन अभी तक उन लोगों के लिये भी भूमि का आवंटन नहीं किया गया.जबकि पूर्व में तत्कालीन डीएम ईशा दुहन के निर्देश पर पंचायत विभाग की ओर से पीएम और सीएम आवास भी आवंटन किया गया है. जमीन चिन्हित नहीं होने से वनवासी परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *