एक राष्ट्र एक चुनाव वर्तमान समय में आवश्यकता-काशीनाथ सिंह

091ef442b9d8
चंदौली में बैठक सम्पन्न,रणनीति एवं संवाद स्थापित
चंदौली, सटीक संवाद। “वन नेशन वन इलेक्शन” अभियान के अंतर्गत जनपद चंदौली में भाजपा कार्यालय पर  शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी 7 सितम्बर 2025 को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन को लेकर रणनीति एवं संवाद स्थापित करना था।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह, अभियान के काशी क्षेत्र के सह-संयोजक कुंदन सिंह, सह संयोजक विपुल शुक्ला, जिला संयोजक आशुतोष तिवारी हर्षित, जिला सह-संयोजक विकास राय, विशाल जायसवाल, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘कवि’, राहुल सिंह, जैनेन्द्र राम, दिलीप सोनकर, अभिषेक जायसवाल, चाहत सिंह एवं जिला टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि “एक राष्ट्र एक चुनाव वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे भारत शीघ्र ही विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा।”

क्षेत्रीय सह संयोजक कुंदन सिंह जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “एक राष्ट्र एक चुनाव, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सपना था, जिनकी हमेशा से यह सोच रही कि देश में चुनाव एक साथ हों। आजादी के बाद 1952, 1957, 1963 और 1969 में चुनाव एक साथ हुए थे, किंतु कांग्रेस सरकार ने इस क्रम को तोड़ दिया।”
जिला संयोजक आशुतोष तिवारी हर्षित ने कहा कि “वन नेशन वन इलेक्शन के लिए छात्र पंचायत, यूथ पार्लियामेंट, जनमानस से संपर्क एवं विभिन्न कार्यक्रम जनपद में आयोजित किए जाएंगे। इससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और जो धनराशि बचेगी, उसका उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जा सकेगा।”
वहीं शैलेन्द्र पाण्डेय ‘कवि’ जी ने कहा कि “लगातार चुनाव होने से देश की आर्थिक व्यवस्था पर बोझ पड़ता है। यदि चुनाव एक साथ होंगे तो बची हुई राशि का उपयोग सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे क्षेत्रों में कर सकेगी।”
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि चंदौली जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं छात्र नेता “वन नेशन वन इलेक्शन” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *