शुभचिंतकों ने किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव के घर पहुंच कुशल क्षेम जाना

d3d64384ce78

जल्द स्वस्थ होने की कामना की, सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल

चंदौली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीनानाथ श्रीवास्तव के स्वास्थ्य का हाल जानने रविवार को पिंटू पाल और विजयकांत पासवान उनके धानापुर स्थित गौसपुर आवास पर पहुंचे। उन्होंने श्रीवास्तव का कुशल क्षेम पूछा, जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की तथा परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

फोटो: किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव का कुशल क्षेम पूछते पिंटू पाल व विजयकांत पासवान 

बीते दिनों धरना प्रदर्शन में भाग लेने के बाद घर लौटते समय बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए दीनानाथ श्रीवास्तव को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कराया गया, जहां लंबे इलाज के बाद बेड रेस्ट के लिए घर भेजा गया। अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। शुभचिंतकों ने न केवल उनका हाल जाना, बल्कि परिवार को ढांढस भी बंधाया।
मुलाकात के दौरान पिंटू पाल और विजयकांत पासवान ने कहा, “दीनानाथ श्रीवास्तव ‘चाचाजी’ किसानों व समाज की सशक्त आवाज हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंतित हैं।” उन्होंने प्रकृति से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। स्थानीय लोगों ने इस पहल को मानवीय और सराहनीय बताते हुए इसे सामाजिक सद्भाव व अपनत्व का प्रतीक माना। परिजनों ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *