मा0 कांशीराम की जंयती मनाने की तैयारी में जुटे बसपाई

3411c1611a24
15 मार्च को वाराणसी में होगा आयोजन, कांग्रेस, भाजपा और सपा भारतीय संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रही है- डॉ. विनोद कुमार 
चंदौली, सकलडीहा। बहुजन समाज पार्टी की विधान सभा स्तरीय समीक्षा बैठक कस्बा के अम्बेडकर बस्ती में आयोजित हुई. बैठक में 15 मार्च को वाराणसी में होने वाले मा0 कांशीराम जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई. 

फोटो:बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान कार्यकताओं को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए

बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी मण्डल प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा भारतीय संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रही हैं. कांग्रेस के राज में ही भारतीय संविधान में सबसे अधिक संशोधन हुए हैं. भाजपा भारतीय संविधान को बदलने की साजिश में शामिल है. समाजवादी पार्टी ने पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने के साथ बहुजन महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया है.
 बहुजन समाज पार्टी देश में एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नीति पर देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं की अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना को संघर्षरत है.
जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने भारत सरकार से मा0 कांशीराम साहब को भारत रत्न का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग दोहराई. और कहा कि बसपा के हर कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है इनके प्रयास से ही 2027 में बसपा का झंडा फिर से लहरायेगा. बगैर गुमराह हुए पार्टी को मजबूत बनाने की अपील किया. वहीं 15 मार्च को वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं से हजारों हजार की संख्या में पहुंचने के लिए आह्वान किया. 

इस दौरान संतोष कुमार भारती, भाईराम, जयप्रकाश मौर्या, प्रेम नारायण सिंह ,राजनेंद्र प्रजापति, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, केशव कुमार, राजनाथ, धर्मेन्द्र, अनिल, रवि प्रकाश, राजेश मास्टर सहित बूथ व सेकटर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम में संबल प्रदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें