भ्रष्टाचार के प्रबल बिरोधी थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह- समरनाथ यादव

83b1a548ad90
चंदौली,
डीडीयू नगर l राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर किसानों के मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121 वी जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विचार गोष्ठी काशी प्रांत के अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव के अध्यक्षता में हुई संचालन जिला अध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने किया l
 काशी प्रांत के अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के देवता ही नहीं मसीहा भी थे l अपना जीवन सादगी ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के प्रबल विरोधी थे शिकायत मिलने पर स्वयं छापामारी भेष बदलकर करते थे l चंदौली बार के भूतपूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ही जिम्मेदारी प्रथा समाप्त किए थे जो किसान खेती जोत/कर रहा है उसी को स्वामी बनाया l
 धीरेंद्र प्रताप एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ही हर बिरादरी को लेखपाल बनाने का काम किया,पहले एक ही बिरादरी के लेखपाल होते थे l कामता प्रसाद यादव एडवोकेट ने कहा कि कर्मचारियों को बोनस दिलाने का काम चौधरी चरण सिंह नें चालू किया l वहीं दूसरी ओर मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष सतीश प्रसाद यादव पूर्व स्टेशन मास्टर के निवास स्थान मवई में मनाया गया l
 गोष्ठी में सर्वश्री समरनाथ सिंह यादव कामता यादव महेंद्र यादव धीरेंद्र प्रताप यादव बच्चा यादव संतोष चंद यादव अंजनी यादव राजेश यादव विमला देवी शमी अंसारी ताज मोहम्मद नंदलाल यादव आजाद अंसारी शिवकुमार पटेल सतपाल यादव यादवेंद्र यादव कैलाश विश्वकर्मा सत्येंद्र जायसवाल आदि लोग भारी संख्या में थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *