सकलडीहा पीजी कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

60b97e25f805
MGKV कुलपति होंगे मुख्य अतिथि, इच्छुक प्रतिभागी करा सकते हैं पंजीकरण, बुद्धिजीवियों विद्वानो से उपस्थिति की अपील
चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज में 17 और 18 मार्च को इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) के प्रायोजन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र का शुभारंभ 17 मार्च को सुबह 11 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर ए.के. त्यागी उपस्थित होंगे। सेमिनार के सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय परिवार ने सभी बुद्धिजीवियों, विद्वानों और आमजनों से गरिमामय उपस्थिति की अपील की है।
प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने जारी निमंत्रण में कहा कि यह सेमिनार राष्ट्रीय महत्व के विषय पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। इच्छुक प्रतिभागी महाविद्यालय से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *