एंटी रोमियो ने महिलाओं को किया जागरूक

03ecc6c874b8

बना रही सशक्त व सुरक्षित, चौपाल लगाकर बांटा पंपलेट, मिशन शक्ति अभियान तेज

चंदौली। जनपद की समस्त थानों की एंटी रोमियो पुलिस टीम ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को विद्यालयों और गांवों में चौपाल लगाकर छात्राओं और बालिकाओं को सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने के लिए जागरूक किया। वहीं प्रमुख कानूनों और संचालित योजनाओं का पंपलेट बांटा।

जनपद में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत चौपाल लगाकर विद्यालय/ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ- बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ पम्पलेट वितरण किया जा रहा है।
इस दौरान एंटीरोमियों पुलिस द्वारा बताया गया कि विद्यालय आवागमन के दौरान यदि किसी शोहदे- मनचलें द्वारा परेशान किया जाता है तो तत्काल उसकी सूचना अपने परिजनों और थाना स्थानीय या हेल्प लाइन नम्बरों पर दे. तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा शोहदों- मनचलों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। 
महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।
साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया गया
1.किसी भी अनजान लिंक या अज्ञात नंबर से आए संदेश या कॉल पर अपने बैंक विवरण, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
2.KYC अपडेट, इनाम जीतने, नौकरी या लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी से सतर्क रहें।
3.सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल व आपत्तिजनक पोस्ट की तुरंत सूचना पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
4.सुरक्षित पासवर्ड रखें एवं समय-समय पर बदलते रहें।
5.इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि यदि वे किसी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार हो जाएँ तो तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएँ जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके।
6.अभियान के माध्यम से पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें, जिससे समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *