गोकशी मे तीन वाहन के साथ पुलिस ने एक को पकड़ा, दो लापरवाहीे से फरार

बध हेतु 14 गोवंशो को लेकर जा रहे थे पश्चिम बंगाल, बोलेरो से रास्ता पास कराया जा रहा था
चंदौली। जिले की थाना सैयदराजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोकशी में लिप्त तीन वाहन को पकड़ा. दो चालक लापरावाही या मिली भगत से फरार हो गए. पिकअप में लदे 14 गोवंशों में 13 जीवित एक मृत पाया गया. कोरमपूर्ति हेतू एक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकअप वाहन में गोवंशो को क्रूरता पुर्वक बाँधकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है जिसके आगे एक बोलेरो वाहन UP67 F5013 भी है जो रास्ता पास करा रहा है.
जिसपर पुलिस ने धरौली चौकी के सामने बैरियर लगाकर दो पिकअप वाहन संख्या UP64BT7395 व योद्धा पिकअप बिना नम्बर से कुल 14 गोवंश ( 13 जीवित व 01 मृत बैल) को बरामद किया. वहीं एक तस्कर चालक रोहित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ग्राम बनौली डिग्गी थाना चन्दौली जिला चन्दौली उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया. दो चालक या तो पुलिस की लापरवाही से भाग निकले या फिर इनकी मिली भगत से छोड़ दिया गया.
पुलिस ने मु.अ.सं.-240/2024 धारा 3/5ए/ 5बी/ 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनिमय, 325 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.