गंगा में नहाने गया युवक डूबा, मौत

गोताखोरों की मदद से शव बरामद,
पुलिस ने भेजा पीएम हाउस
चंदौली, 27 मार्च 2025, सटीक संवाद। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है. प्रसहता गांव के सामने गंगा में स्नान करते समय 20 वर्षीय निखिल यादव डूब गया. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया.
घटना उस समय हुई जब निखिल ने अपने दोस्तों के साथ गंगा में पहली डुबकी लगाई. दोस्तों के शोर मचाने से स्थानीय लोगों ने युवक को खोजने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई.
धानापुर थाना प्रभारी महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद मृतक का शव बरामद कर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया
प्रसाहटा गांव निवासी कमला यादव के तीन लड़कियां और दो लड़के हैं जिनमें दूसरा लड़का निखिल था. उसके मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है.