आगामी 04 जून को थाना चंदौली पर बंद वाहनों की होगी नीलामी

ef194e7ad5fc
जीएसटी धारक कर सकेंगे प्रतिभाग,
ट्रक डम्फर मिनी बस मैजिक पिकअप ऑटो सम्मिलित 
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सदर थाने पर आगामी 04 जून को प्रातः 10 बजे से गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे से सम्बंधित बंद वाहनों की निलामी की जायेगी. निलामी में भारी वाहन व हल्के वाहन में ट्रक, डम्फर, मिनी बस, मैजिक, पिक अप, ऑटो सम्मिलित रहेंगी. जिसमें सभी जीएसटी धारक प्रतिभाग कर सकेंगे. 

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है 
कि थाना चन्दौली पर भिन्न-भिन्न गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित निरूद्ध वाहनों को निलाम करने हेतु दिनांक 04-06-2025 को नियत तिथि तय की गई है.

 इस दौरान नीलामी में बोलीदाताओं द्वारा उच्चतम बोली लगाकर समस्त वाहनों को क्रय किया जाएगा. जिसमें मुख्यतः ट्रक, डम्फर, मिनी बस, मैजिक, ऑटो आदि वाहन सम्मिलित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *