लेखपाल पर आवास आवंटन में भ्रामक रिपोर्ट देने का आरोप

8647a5c00572

ऑफिसों का चक्कर लगाकर थके हारे ग्रामीण, मुख्यमंत्री से जगी न्याय की उम्मीद, जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन

 चंदौली, सटीक संवाद। खबर यूपी के जनपद चंदौली के मुगलसराय तहसील क्षेत्र के जलालपुर गांव से है. जहां ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर आवास आवंटन में भ्रामक रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है और कहा कि आगामी 6 जून को आवास आवंटन कराने हेतू एक दिवसीय धरना प्रदर्शन देकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे.

फोटो: ओमप्रकाश 

ग्रामीणों का कहना है कि वे अधिकांशतः लोग रेलवे और तालाब की जमीन पर घर-मकान और रहन- सहन बनाकर पीढ़ी दर पीढ़ी से आबाद चले आ रहे हैं और इसके अलावा उनके पास कोई और जमीन नहीं हैं जिसपर वह घर बनाकर रहे. सरकार द्वारा उनका आशियाना उजाड़ने की बात कही जा रही है इस हालत में वे कहा बसर करेंगे.
प्रधान ने लेखपाल से कई बार कहा कि ग्राम समाज की नवीन परती, बंजर इत्यादि की जमीन को उनके नाम आवासीय आवंटन कर दिया जाए तो लेखपाल गोल मटोल जवाब देकर अनसुना कर दे रहा है. जिसको लेकर ग्रामीण उपजिलाधिकारी को कई बार लिखित शिकायत देकर अवगत कराया है. फिर भी इस समस्या का कोई  सज्ञान नहीं लिया गया है.
गांव के ही समाजसेवी एवं उत्तर प्रदेश रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि अब ग्रामीणों की जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद जगी है जिसको लेकर वह आगामी 6 जून को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर पत्रक देकर न्याय की मांग करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *