अभिनव आज तक नहीं लौटा घर, 9 मार्च को परीक्षा देने के बाद से है लापता

a756b604ac21
चन्दौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर निवासी अभिनव कुमार मौर्य पुत्र ओमप्रकाश मौर्य उम्र 17 वर्ष शनिवार की सुबह घर से परीक्षा देने के लिए निकला और आज तक वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने नाते,रिश्तेदारों के यहाँ पता लगाकर थक हारने के बाद स्थानीय थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया l



अभिनय कुमार मौर्य चकिया स्थित डालमिस सनबीम इंग्लिश स्कूल के 12वीं कक्षा का छात्र था। जिसका बोर्ड परीक्षा केंद्र पचोखर स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में था। शनिवार को सुबह की पाली में मैथ का आखिरी पेपर देने के लिए वह अपने चाचा गुड्डू के साथ घर से गया था, परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने के बाद चाचा गुड्डू हमेशा की तरह वापस घर चले आया,मगर अभिनव शाम तक वापस घर नहीं लौटा।


जबकि इसके पूर्व में परीक्षा देने के बाद किराये के वाहन से वह समय से घर वापस आ जाता था। मगर नौ मार्च को दोपहर 1 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद भी आज तक का घर नहीं लौटा। जिस पर पिता ओमप्रकाश मौर्य ने पिता के गुमशुदगी का रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है। वहीं पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *