अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की सख्ती से कसे नकेल : सीओ रघुराज

e46c3903eb7a
हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर, गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट में पाबंद लोगों पर रखें पैनी नजर

शराब तस्करों,पशु तस्करों और मादक पदार्थ बेचने वालों को करे चिन्हित

चन्दौली,
सकलडीहा। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज सर्किल के चार थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सहित क्षेत्र के दरोगा के साथ मंगलवार को अपराध की समीक्षा बैठक कर हर अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसने, न्यायालय में नियमित पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने का निर्देश देते हुए चेताया कि क्षेत्र में किसी प्रकार की अशांति या शिकायत मिलने पर संबधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होगा।


फोटो:सकलडीहा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सर्किल थानाप्रभारियों के साथ समीक्षा करते हुए


सकलडीहा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर डिप्टी एसपी रघुराज ने सकलडीहा, धीना, धानापुर, बलुआ थाना प्रभारियों के साथ लोक सभा चुनाव को लेकर समीक्षा कर हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट में पाबंद हर अपराधियों पर सख्ती के साथ नकेल कसने का निर्देश दिया। 

इसके साथ पशु तस्कर, शराब तस्कर और मादक पदार्थ बेचने वालों की निगरानी बीट के सिपाही और दरोंगाओं को रखने का निर्देश दिया। हर हाल में अवैध रूप से संचालित शराब कारोबार पर पाबंदी लगाने व दोषियों को सजा दिलाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व विवेचनाओं की समीक्षा किया। दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी लिया। 

महिला पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने व महिला हेल्प डेक्स पर सुनवाई करने को बताया। अंत में चेताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ग से कराने के लिये सभी थाना प्रभारी कमर कस ले। किसी प्रकार की अराजकता होने पर संबधित थानेदार और चौकी प्रभारी से लेकर क्षेत्र के दरोगा व बीट के सिपाही जिम्मेदार होंगे। 

इस मौके पर सकलडीहा कोतवाल संजय कुमार सिंह, एसओ धानापुर प्रशांत सिंह, एसओ बलुआ शैलेष मिश्रा,एसओ धीना रमेश यादव, चौकी प्रभारी सुरेश सिंह, राजकुमार, गोपाल तिवारी,उदयभान यादव, संजय पाल सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *