थाना में बुआ भतीजा ने रचाई शादी, बनी रही चर्चा की विषय

efea6ac87182
चन्दौली
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में परिजनों की मौजूदगी में बुआ और भतीजे की कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी सम्पन्न हुई।इस शादी की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।



शिवाला पुलिस चौकी के भिसौड़ी गांव निवासी राहुल पटेल मजदूरी का काम करता है। वह अपने घर से दो सौ मीटर दूर अपने गांव के ही रिश्ते मे दादा लगने वाले मोती पटेल की बेटी सोनी पटेल से मिलने जुलने लगा। दोनों के प्रेम की चर्चा शुरू हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तब दोनों पर शादी करने का दबाव तेज हो गया। वहीं कुछ लोग इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

 एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से भाग निकले। लड़की की मां ने पुलिस को लिखित नामजद तहरीर दी। पुलिस लड़के को उसके घर से पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ करने लगी। पूछताछ में लड़के ने ही मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बरामद कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद राहुल और सोनी के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए और कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *