अवैध फीस वसूली का जरिया बना यूपी बोर्ड का प्रवेश पत्र

63659054ed89
चंदौली,
बबूरी। ताजा मामला यूपी के जनपद चंदौली के बबूरी अशोक इंटर कॉलेज बबुरी चंदौली का है l जहाँ 22 फरवरी से यूपी बोर्ड का परीक्षा शुरू है उसके बावजूद अवैध फीस वसूलने के लिए बच्चों का प्रवेश पत्र रोक दिया गया था। बच्चों के हंगामा से पहुंची पुलिस प्रशासन की हस्तक्षेप से बच्चों को प्रवेश पत्र वितरित किया गया। जबकि यह कुकृत्य शासन के द्वारा निलंबित प्रबंधक अशोक सिंह व उनके समधि प्रधानाचार्य राणा सिंह की मिली भगत से किया जा रहा है।

फोटो : अशोक इंटर कालेज बबूरीगेट के सामने प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं

शासनादेश के विरुद्ध प्रबंधक प्रधानाचार्य की मिली भगत से दिनभर विद्यालय में बैठकर के अध्यापकों पर दबाव बनाकर यह वसूली करा रहे हैं,। जबकि न चाहते हुए भी उनकी दबंगई व धौस से अध्यापक यह कार्य करने के लिए मजबूर है । यह सूचना अशोक इंटर कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य श्री विमल कुमार सिंह के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक की आदेश के बावजूद यह घृणित कार्य अवैध फीस वसूली का रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।
क्या कारण है कि जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली का आदेश कोरा कागज साबित हो रहा है। प्रबंधक और प्रिंसिपल की अवैध फीस वसूली से क्षेत्रीय जनता पर भार पड़ने के कारण क्षेत्र की आक्रोशित जनता विद्यालय की व्यवस्था तथा शासन को कोष रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *