भाकियू टिकैत ने ध्वजारोहण कर आजादी के अमर सपूतों को किया नमन

22658f51cbcb
चंदौली,सकलडीहा। 15 अगस्त 2024 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया गया साथ ही आजादी के अमर सपूतों को याद किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्वांचल सचिव राधेश्याम शुक्ल और संचालन विभूति नारायण तिवारी ने किया।स्व० महेंद्र सिंह टिकैत के जमाने से किसानों की आवाज बुलंद करने वाले राम अवतार सिंह ग्राम मनिहरा ने कहा कि संगठन एक परिवार है जिसे सभी लोगों को समान रूप से सहयोग करना चाहिए।



किसानों की पंचायत में सर्वसम्मति से कुछ अहम निर्णय लिए गए। 

जनपद चन्दौली के निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले देवराज शर्मा ग्राम सभा उकनी पालराय और राम जी यादव ग्राम सभा टिमिलपुरा ब्लॉक सकलडीहा जनपद चन्दौली को वाराणसी मंडल की कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा की गई। साथ ही भाकियू टिकैत वाराणसी मंडल के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी को हटाकर नये वाराणसी मंडल प्रवक्ता शिव प्रकाश राय ग्राम शेरपुर कलां जनपद गाजीपुर उ०प्र० को नियुक्त किया गया।


वाराणसी मंडल के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने मासिक पंचायत रजिस्टर और कार्यवाही रजिस्टर का अवलोकन करते हुए, किसान पंचायत की सर्वसम्मति को देखते हुए उपरोक्त कार्यो पर निर्णय लिया गया।
युवा जिला अध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि चन्दौली को जिले का दर्जा प्राप्त हुए 27 वर्ष बीत जाने के बाद भी चन्दौली जिले का किसान आज बदहाल है न तो समय पर खाद,बीज और न ही बस डिपो का निर्माण हो सका।

पंचायत की अध्यक्षता राधेश्याम शुक्ल और संचालन विभूति नारायण तिवारी ने किया उपस्थित किसान मंडल संगठन मंत्री रामाश्रय प्रजापति,मंडल कोषाध्यक्ष मनोज यादव, मंडल कार्यकारिणी सदस्य लालमन चौहान,अच्छेलाल, रामजी यादव,ललित कुमार तिवारी शिवपूजन शर्मा, विजेंद्र तिवारी,अनिल कुमार सिंह,राम भजन मौर्य,नंदलाल नागेंद्र पांडे,हरिश्चंद्र यादव, गोविंद राय, रामनरायण भगावन राम आदि किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *