भाकपा माले के संस्थापक चारु मजूमदार किये गये याद

d90a8de67c03
श्रद्धांजलि देकर 50वीं वर्षगांठ मनाई गई 

आंदोलनकारी ताकतों को एकजुट कर जनता के मुद्दों पर मुखर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया 

लखनऊ, भाकपा (माले) ने अपने संस्थापक महासचिव कामरेड चारु मजूमदार को उनके 52 वें शहादत दिवस पर रविवार (28 जुलाई) को उत्तर प्रदेश सहित देश भर में याद किया। पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने पुनर्गठन की 50वीं वर्षगांठ भी मनाई। 



इस मौके पर फासीवाद से लड़ने के लिए कामरेड चारु मजूमदार के संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। साथ ही, आंदोलनकारी ताकतों को एकजुट करते हुए जनता के मुद्दों पर मुखर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 2024 के जनादेश की दिशा और भावना स्पष्ट है। इसने मोदी सरकार को चेतावनी दी है और इंडिया गठबंधन को पर्याप्त ताकत दी है, ताकि वह मोदी सरकार की जनविरोधी कार्रवाइयों का प्रतिरोध कर सके। 



लखनऊ में मुख्य आयोजन पार्टी के लालकुआं स्थित कार्यालय में हुआ। प्रयागराज, बनारस, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, बस्ती, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, रायबरेली, अयोध्या, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, जालौन, मथुरा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्यक्रम हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *