बलरामपुर में विद्युत कटौती को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

6746e8dc1a33
संवाददाता – सुहेल खान

बलरामपुर,उतरौला। बिजली की बार-बार कटौती व समयानुसार बिजली न आने की समस्या को लेकर कार्यकर्ताओं ने सपा जिला उपाध्यक्ष/विधान सभा प्रभारी एजाज मलिक के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी उतरौला को सौंपा।



दिए गए पत्र में कहा है कि इस समय भीषण गर्मी व उमस का माहौल है गर्मी से आम जनमानस परेशान है ऐसे में बिजली कर्मचारियों द्वारा फाल्ट के नाम पर विद्युत की कटौती की जा रही है।गजपुर ग्रिन्ट ,इटई रामपुर तथा चमरूपुर व महुवा फीडर की दशा अत्यंत खराब है।

उपभोक्ताओं के फोन करने पर किसी जिम्मेदार अधिकारी का फोन नही उठता है।कर्मचारियों के मनमानी रवैये से जनता काफी परेशान है।ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कराए जाने की मांग की है।

इस मौके पर फिरोज खां,मोहम्मद सलीम चौधरी,सपा विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,शंकर प्रजापति,मोबीन,इब्राहीम,समेत दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *