चंदौली के डेढगांवा प्राथमिक विद्यालय के दो छात्राओं ने नवोदय प्रवेश परीक्षा-2026 में लहराया परचम

f07330ea9988
सकलडीहा, चंदौली। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 में प्राथमिक विद्यालय डेढगांवा के दो होनहार बालिकाओं ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कक्षा पांच की सपना पुत्री बृजेश कुमार और अंजलि पुत्री बृजेश राम ने इस कठिन परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सभी को गौरवान्वित किया।

फोटो: सपना और अंजली

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार ने बताया कि दोनों बालिकाओं ने कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। सहायक अध्यापकों प्रभाकर कुशवाहा, अनिल कुमार, अलका यादव, रितू कुमारी और वर्षा अवस्थी ने भी बालिकाओं की सफलता पर हार्दिक बधाई दी। ग्राम प्रधान ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह गांव के लिए गर्व का विषय है।
 प्राथमिक विद्यालय डेढगांवा सकलडीहा के शिक्षकों और ग्रामीणों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उम्मीद है कि ये बालिकाएं नवोदय विद्यालय में आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *