सकलडीहा पीजी कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन

a7597e7e9315
सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा पीजी कॉलेज के रक्षा एवं स्ट्रैटेजिक अध्ययन विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय वैश्विक परिषद के प्रायोजन से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए MGKV के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि यह संगोष्ठी अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने इसे भारत की उत्कृष्ट सैन्य क्षमता का प्रतीक बताते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध नहीं, बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत का सफल अभियान था। राष्ट्र निर्माण में सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
“विशिष्ट वक्ता सम कुलपति प्रो. हरिशरण (गोरखपुर विश्वविद्यालय) ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा-विदेश नीति में नया प्रतिमान स्थापित किया है। भारत अब आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ है।
मुख्य अतिथि प्रो. संजीव श्रीवास्तव (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने बताया कि इसने देशवासियों में भावनात्मक एकता को मजबूत किया।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने इसे ग्रामीण क्षेत्र में गौरवपूर्ण आयोजन बताया। संयोजक प्रो. विजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. पवन कुमार ओझा ने किया।इसमें प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. उदयशंकर झा समेत कई विद्वान उपस्थित रहे। देशभर से शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *