चंदौली में 1696 स्थानों पर होलिका दहन होगा

54b89f7e6a8e

होलिका दहन स्थलों पर पुलिस जवान तैनात रहें, थानों की पुलिस लगातार भ्रमण करेगी।

चंदौली जिले में होली पर्व के अवसर पर 1696 स्थानों पर होलिका दहन होगा। प्रशासन ने खासकर 103 संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर ने थानाध्यक्षों के साथ शांति समिति की बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि होलिका दहन स्थलों पर पुलिस जवान तैनात रहें और थानों की पुलिस लगातार भ्रमण करेगी।
संवेदनशील क्षेत्र मलोखर, दुलहीपुर, मुगलसराय, सिकंदरपुर, लौंदा, सैयदराजा और कमालपुर जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त चौकसी बरती जाएगी। विवादित जगहों पर 107/16 की कार्रवाई और रूट डायवर्जन प्लान लागू होगा।
अराजकतत्वों, हुड़दंगियों या माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी, जिसमें सलाखों के पीछे पहुंचना शामिल है। खुले में शराब पीने वालों पर भी सख्ती होगी, और सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।
थानावार होलिका दहन की संख्या चंदौली थाना क्षेत्र में 81, कंदवा थाना क्षेत्र में 75, सैयदराजा थाना क्षेत्र में 71, मुगलसराय थाना क्षेत्र में 171 अलीनगर थाना क्षेत्र में 189, बबुरी थाना क्षेत्र में 180, सकलडीहा थाना क्षेत्र में 124, बलुआ में 133, धानापुर 113, धीना थाना क्षेत्र में 68, चकिया थाना क्षेत्र में 150, शहाबगंज थाना क्षेत्र में 69, इलिया थाना क्षेत्र में 91, नौगढ़ थाना क्षेत्र में 48,चकरघट्टा थाना क्षेत्र में 107 स्थान चिन्हित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *