चंदौली में बिजली चोरी में आठ पर हुआ मुकदमा

चहनियां और पचखरी उपकेंद्र से जुड़े गांवो मे की गई छापेमारी
चंदौली,08 अगस्त। जनपद के सकलडीहा, विद्युत वितरण खण्ड तृतीय के बिजली विभाग ने चहनियां और पचखरी उपकेंद्र से जुड़े गांवो मे छापेमारी की। इस दौरान आठ लोग बिजलीं चोरी करते पकड़े गये। जिसपर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं एक लाख 25 हजार रुपये बकाया राजस्व वसूल किया गया। बिजलीं विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
बिजलीं चोरी रोकने सहित राजस्व वसूली को लेकर बिजलीं विभाग गंभीर है। इसी क्रम गुरुवार को पचखरी उपकेंद्र से जुड़े पौनी गांव में विजलेंस टीम के साथ जेई अजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई । जहा पांच लोग चोरी करते पकड़े गए। वही चहनिया उपकेंद्र के हरधन जुड़ा गांव में भी जेई सुभाष यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया । जहाँ तीन लोग चोरी करते पकड़े गए।
सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि कुल आठ लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही 1 लाख पच्चीस हजार रुपये की राजस्व वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि बिजलीं चोरी और बकाया बिल वसूली के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा।
इस मौके पर प्रिंस कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य रहे।