चंदौली में हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही

5b54a9a8ad50
बरियारपुर तालाब में मिली युवक की लाश, कई दिनों से लापता था, परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी 

चंदौली। जनपद में हत्या की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. थाना इलिया क्षेत्र के बरियारपुर गांव में बुधवार को तालाब में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला. मृतक की पहचान गांव निवासी विश्वनाथ के पुत्र  25 वर्षीय विनय के रूप में हुई है, जो बीते एक सप्ताह से लापता था. परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी.



फोटो: मृतक विनय की फाइल फोटो 

 
आज सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव को उतराते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, इलिया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया. 

 

फोटो: तालाब से निकाली गई शव 


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आशंका जताया.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *