चंदौली में सेवानिवृत बीईओ रामआसरे को दी गई विदाई

569d98056429
बीएसए ने कहा सेवानिवृत होना नौकरी का एक हिस्सा, सभी को नौकरी पेशा में एक समय सेवानिवृत्त होना तय है।

चन्दौली,धीना। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरहनी में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इसमें सेवानिवृत हुए बीईओ बरहनी रामआसरे का विदाई किया गया।कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि बीएसए प्रकाश सिंह व शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया।


फोटो : बीइओ रामआसरे को मोमेंटो देकर विदा करते बीएसए प्रकाश सिंह व अन्य 


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लंबी सेवा करने वाले अधिकारी वास्तव में समाज के सच्चे सेवक होते हैं।नौकरी पेशा में स्थानांतरण एक प्रक्रिया का हिस्सा है।हम सभी को अपने नौकरी पेशा एक समय सेवानिवृत होना तय है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी का कार्य एवं व्यवहार सदैव स्मृतियों में जिंदा रहेगा।इन्होंने कभी भी शिक्षको का कोई नुकसान नहीं किया।शिक्षक हित के लिए किया गया सभी कार्य इनका सराहनीय है।

बीईओ बरहनी रामआसरे राम ने कहा कि इस जगह से मिला प्यार व सहयोग मेरे जीवन की अमूल्य थाती रहेगी।सबके सहयोग से बरहनी विकास खंड में मेरा कार्यकाल बिना निर्विवाद रहा।

इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल के महामंत्री संजय सिंह,योगेश सिंह,आदर्श शिक्षक बलराम पाठक,डॉ जयकुमार सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, रामनगीना यादव, राकेश पांडेय, गिरीश चंद्र,रामविलास, रामअवध, विक्रांत, अक्षय सिंह, रामजी, संजय शक्ति, राजन राय, राजेश्वर सिंह, संजय योगी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *