ननिहाल में रह रहे किशोर की तालाब में डूबने से मौत

चंदौली,
सकलडीहा। थाना क्षेत्र के उकनी विरमराय गांव में ननिहाल में रह रहे किशोर की सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण जब तालाब की ओर टहलने निकले तो पानी में शव उतराया देख आवाक हो गए। वहीं पानी से बाहर शव निकाले तो उसकी पहचान ननिहाल में रह रहे प्रियांशु के रुप में हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना मुगलसराय अन्तर्गत हनुमानपुर गांव निवासी संजय कुमार का 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु अपने ननिहाल उकनी विरमराय में माता पिता के साथ नाना टेल्हू के घर लम्बे समय से रहता था। सोमवार की शाम गांव के दक्षिण तरफ तालाब में नहाने चला गया। नहाते वक्त गहरे पानी में चले जानें पर डूबने से मौत हो गई। शाम लगभग 6:00 बजे जब ग्रामीण तालाब की ओर टहलने निकले तो देखे कि एक किशोर का शव पानी में उतराया पड़ा है।
ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है ।