चंदौली पुलिस ने 1013 वाहनों का किया चालान ,15 सीज

98a1fb6086c2
20,93,300 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया 

यातायात नियमों का उलंघन करने पर हुई कार्यवाई 

चंदौली, जनपदीय पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने वाले के विरुद्ध विशेष वाहन चेकिंग अभियान के चलाकर विगत 04 दिनों में कुल 1013 वाहनों का चालान करते हुए 20,93,300 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया वहीं 15 वाहनों को सीज किया है। साथ ही वाराणसी से बिना परमिट व बिना फिटनेस पर आ रहे ऑटो का भी चालान किया है।



पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात टीम द्वारा बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने वाले के विरुद्ध अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई व जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा विगत 04 दिनों में जनपद में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 1013 वाहनों का चालान करते हुए 20,93,300 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। 

यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने अवयस्क को वाहन न चलाने देने सीट बेल्ट का प्रयोग करने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही यातायात नियमों के उलंघन की जवाबी कार्रवाई में 1013 वाहनों का चालान और 15 को सीज कर दिया गया है। वहीं  20,93,300 रूपये राजस्व के रुप में अधिरोपित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *