चन्दौली में पकड़े गये 74 शराबी, कार्यवाई

79a3e4da4d87
एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी किया जा रहा निरस्त

चंदौली, जनपदीय पुलिस द्वारा शराब की दुकानों के आस पास व सार्वजनिक स्थानों से मंगलवार को 74 नशेड़ियों को पकड़ कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।वहीं एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कारवाई की जा रही है।



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर चंदौली पुलिस लगातार शराब की दुकानों के आस पास व सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी के खिलाफ चेकिंग व कार्रवाई अभियान चला रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी दिखाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। 



ज्ञात हो कि सड़क पर, कार में, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना या फिर शराब पीकर गाड़ी चलाना दंडनीय अपराध है, ऐसा करना आपके और आपकी वजह से दूसरे के लिये खतरनाक साबित हो सकता है। यह जरूरी बातें जानते सब हैं लेकिन जो नहीं मानते हैं चन्दौली पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों व शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में विधिवत जागरूक कर आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी कर रही है 

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण को सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जाता रहेगा।

इसी क्रम में मंगलवार को समस्त थानों द्वारा 292 BNS के तहत कुल 74 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *