चंदौली पुलिस ने 22 गोवंशों को दिया जीवनदान

पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लादकर बध हेतु जा रहे थे बिहार
पशु तस्करी में लिप्त छः पशु तस्कर भेजे गए जेल
चन्दौली, जनपद की थाना नौगढ़, चकरघट्टा और अलीनगर पुलिस टीम ने अपने अपने क्षेत्र से कुल 22 गोवंशों का बध होने से बचा लिया. जिससे उनको नया जीवन मिल गया अन्यथा बिहार में जाने के बाद उनका बध सुनिश्चित था. वहीं गो तस्करी में लिप्त कुल छः गो तस्करों को जेल भेज दिया.
थाना नौगढ़ और चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात्रि 9:10 बजे मझगांई जंगल के रास्ते वध हेतु बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के लिए ले जाते समय 19 राशि गोवंश को बरामद करते हुए 04 शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार किया. वहीं अलीनगर पुलिस टीम द्वारा सिंघीताली एनएच- 19 मार्ग के ओवर ब्रिज पास से तीन गोवंशो के साथ दो शातिर गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिसे अपने अपने थानों पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.
पुलिस से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम व पता राजेश यादव पुत्र रामजी यादव 34 वर्ष निवासी ग्राम मझगाई, बसन्तू वियार पुत्र डंगर वियार 36 वर्ष करन कुमार पुत्र शिवबरत राम 32 वर्ष, निवासीगण ग्राम लालतापुर व सवरू यादव पुत्र लालता यादव 50 वर्ष निवासी ग्राम जमसोत थाना चकरघट्टा बताया. साथ ही उन्होंने आगे बताया कि वह जनपद सोनभद्र के देहात क्षेत्रों से सस्ते दामो पर गौवंशो को खरीदकर एकत्रित कर जंगल के रास्ते मझंगाई, जमसोत व बिहार होते पश्चिम बंगाल ले जाकर ऊंचे दामो मे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है.
वहीं अलीनगर पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए छोटू उर्फ राहुल कुमार पुत्र रामभजन पासवान निवासी ग्राम औरैया व गणेश पासवान पुत्र रामचेला पासवान निवासी ग्राम गायघाट सुदाव थाना सैयदराजा बताया. जो कछवा मिर्जापुर से लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल बध हेतु ले जा रहे थे.