चंदौली पुलिस ने सरिया लूट काण्ड का किया खुलासा

3f53e9f51a60
कनेरा गांव के पास खेत से बरामद, मजदूरों को बंधक बनाकर सात कुंतल सरिया की हुई थी लूट 

चंदौली,07 अगस्त। जनपदीय पुलिस ने ताराजीवनपुर क्षेत्र के महादेवपुर गांव के समीप रिंग रोड पर काम कर रहे मजदूरों को बंधक बनाकर चोरी की है सरिया को कनेरा गांव के समीप खेत से बुधवार को बरामद कर लिया है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रिंग रोड पर एमसीसी महादेव कंस्ट्रक्शन कंपनी कम कर रही है। कंपनी ने रिंग रोड पर बनने वाले पुलों अंडरपास के ऊपर रेलिंग लगाने का काम ठेकेदार सूर्योदय सिंह से करा रही हैं। ठेकेदार के चार मजदूर शुक्रवार की रात महादेवपुर गांव के समीप अंडरपास पर काम कर रहे थे। इस दौरान 20~22 की संख्या में पहुंचे लोगों ने मजदूरों को बंधक बनाकर मौके पर से रखें लगभग सात कुंतल सरिया ढोकर ले गए।मजदूरों की माने तो बदमाश सरिया सर पर ढोकर ले गए आगे ले जाकर किसी वाहन पर लादकर फरार हो गए।
घटना के बाद मजदूरों ने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। 
हालांकि घटना के बाद कार्यदाई संस्था के एजीएम आर आर मिश्रा द्वारा सरिया लूट की घटना को लेकर पुलिस को प्रार्थना भी दिया गया था। तारा जीवनपुर चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए पांच दिन में ही सरिया को ढूंढ निकाला और कनेरा गांव के समीप खेत में छिपाकर रखे सरिया को बरामद कर लिया। हालांकि इसमें अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *