चौपाल मे शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे विस्तार से दी गयी जानकारी

16e3037aaa48
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा(चन्दौली):—–शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को 2 ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल के क्रम में शुक्रवार को ब्लाक सकलडीहा के ग्राम पंचायत लेहरा और रेवसा मांटीगांव में खण्ड विकास अधिकारी के.के.सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित करके जन चौपाल का शुभारंभ किया गया और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी

चौपाल में शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,ग्राम्य विकास पंचायती राज विभाग,आईसीडीएस विभाग,पशु पालन विभाग,एनआरएलएम विभाग,विधिक सेवा सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने विभाग के योजनाओं के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी ।

 इस कार्यक्रम में एडीओसी आशीष सिंह,मुख्य सेविका आईसीडीएस,सचिव पवन दुबे, अरविन्द कुमार,प्रधान रेवसा एस.पी. सिंह, प्रधान लेहरा, समर वर्मा,प्यारे लाल, पंचायत सहायक लेहरा, रेवसा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी के साथ काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *