चन्दौली पुलिस ने किया 228 वाहनों का चालान

345e1e091e39
तीन लाख सरसठ हजार रुपए का राजस्व कारित किया 

चंदौली। जनपद की संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जवाबी कार्यवाही में 228 वाहनों का चालान कर दिया। वहीं 367000 रूपये का राजस्व भी कारित किया।


फोटो : वाहनों की चेकिंग करती यातायात पुलिस 


साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने की हिदायत देते हुए जागरूक किया । 

यातायात प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। प्रवर्तन की कार्यवाही में 228 वाहनों का चालान किया गया और 367000 रुपए का राजस्व कारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *