चुनाव मे व्यवधान पहुंचाने वाले की खैर नहीं: सीओ रघुराज

लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और असामाजिक तत्वों को कार्रवाई की चेतावनी 

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस-प्रशासन की मदद की अपील 

चन्दौली। आदर्श आचार संहिता और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन के तहत गुरूवार को क्षेत्राधिकारी सकलडीहा व थानाध्यक्ष बलुआ द्वारा थाने के समस्त पुलिस बल व सीआईएसएफ बल के साथ थाना स्थानीय के कस्बा, चहनिया , मोहरगंज ,मारूफपुर ,टांडा कला ,नादी ,पपौरा व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर फ्लैग मार्च कर पपौरा में जनता से संवाद स्थापित किया गया।


पुलिस प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में ताकत का अहसास कराने गड़बड़ी के इरादे पालने वालों को सीधे लहजे में चेतावनी दी कि अगर चुनाव में किसी ने व्यवधान पहुंचाने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं। पुलिस-प्रशासन उनकी रक्षा के लिए खड़ा है। मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाएं और वोट करें। 


 पपौरा में ग्रामीणों से संवाद करते हुए जनसमुदाय से क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने कहा कि लोकतंत्र में लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को वोट डालने मतदान केंद्र पर अवश्य जाना चाहिए। सभी मताधिकार का प्रयोग करें।

 उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वोट डालने के लिए अगर कोई उन्हें धमकाता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस मौके पर पहुंचकर धमकाने वालों को सबक सिखाएगी। कहीं भी शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *