डीएम ने यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

a0700eec57ec

खराब सड़क दुरुस्त करने, ऋण आवेदनों को समय से डिस्बर्स करने के निर्देश दिए,

चन्दौली, 31जनवरी 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने लोक निर्माण विभाग को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के खराब सड़क को प्राथमिकता से दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक को पूर्व सूचना के बाद भी अनुपस्थित पाए जाने तथा इंडस्ट्रियल एरिया में समय से कार्य पूर्ण न कराने पर स्पष्टीकरण मांगा है।

निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए, उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए। 
बैठक के दौरान पीडीडी आरडी एबीबी सिंह, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *