संत रविदास जन्मस्थली पर उमड़ा जनसैलाब

49e137b93464
देश विदेश से जुटे श्रद्धालु, मत्था टेक सिद्धांतों का अनुसरण,एकता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

वाराणसी। गुरु रविदास जी के 649वीं जयंती पर पूरा सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र उत्सव के माहौल में तब्दील हो गया।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में अनुयायी श्रद्धालुओं का सैलाब संत रविदास के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ा था। जिसे ‘मिनी पंजाब’ के रूप में देखा गया है, क्योंकि यहाँ बड़ी संख्या में पंजाब से श्रद्धालु आये हैं। 

यह पावन अवसर माघ पूर्णिमा को  मनाया जाता रहा है। सीर गोवर्धनपुर स्थित गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव आयोजित किया जाता है, जिसमें सत्संग, भजन-कीर्तन और गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चर्चा होती है। 

जयंती के दिन भव्य शोभायात्रा (नगर कीर्तन) निकाली गई। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लंगर (सामुदायिक रसोई) की व्यवस्था की गई थी, जहाँ भक्त निःशुल्क भोजन और प्रसाद ग्रहण करते रहे।
 भारी भीड़ को देखते हुए, जिला प्रशासन द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, पुलिस चौकियां और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट सिटी, पानी की टंकियां और चिकित्सा शिविर स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर, लोगों ने रविदास जी के सिद्धांतों का अनुसरण करने और समाज में एकता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *