धान रोपाई की तैयारी के दौरान किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

41c6ac6005a1
कवलपुरा गांव में हादसे से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
धानापुर,(चंदौली)। धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो:  मृतक श्याम कुमार सिंह की फोटो 

जानकारी के अनुसार, कवलपुरा निवासी श्याम कुमार सिंह (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय तेजबहादुर सिंह अपने खेत में धान की रोपाई के लिए भूमि तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

फोटो: धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे विधायक सुशील सिंह पुलिस प्रशासन और जनता 

घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह आसपास के किसान और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर धानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक अपने पीछे पत्नी (कुमकुम सिंह) और दो बेटे (ऋषभ सिंह और राघवेंद्र प्रताप सिंह) छोड़ गए हैं। 
किसान की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को दैवीय आपदा राहत योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *