धीना पुलिस नें मनचले को किया गिरफ्तार

7c230023b560
रिपोर्ट ! नवीन राय
चंदौली,
धीना l बाजार मे लड़कियो महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने वाले अखिलेश कुमार पुत्र राजेश राम उम्र 18वर्ष निवासी ग्राम बहेरी थाना धीना जिला चन्दौली को रविवार को धीना पुलिस व एंटी रोमियों टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया l वहीं उसके अभिभावकों कों बुलाकर कड़ी चेतावनी देते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया l

प्रभारी निरीक्षक (धीना)रमेश यादव नें बताया कि एसपी चंदौली के निर्देशन मे पुलिस टीम व एन्टी रोमियों टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा कमालपुर पहुँचे तभी सूचना मिली कि एक लड़का बाजार में आने जाने वाली लड़कियों को देखकर मुस्करा रहा है तथा अश्लील गाना गा रहा है l जिसे देर न करते हुई तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया l वहीं उसके अभिभावक कों बुलाकर कड़ी चेतावनी देते हुई निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है l

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव, का0 विपिन यादव, का0अमन पासवान, व म0का0 अंकिता सिंह शामिल रहें l
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *