एसपी ने परेड की सलामी ली एवं निरीक्षण किया

750234919410
पुलिस कर्मियों को दौड़ कराया, असलहों की हैंडलिंग तथा असेम्बलिंग कराई

चंदौली, सटीक संवाद।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शिविर पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई व परेड का निरीक्षण किया गया.पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराया गया. साथ ही विभिन्न नामित थानों से परेड में सम्मिलित थानाप्रभारी व पुलिसकर्मियों को असलहों की हैंडलिंग तथा असेम्बलिंग कराई गई.

PRV वाहनों सहित उसमें उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, मेडिकल किट का निरीक्षण व क्राइम सीन को सुरक्षित करने व साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. अनुशासन, एकरूपता हेतु टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही को और प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. 

तत्पश्चात 112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया और 112 वाहनों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को रात्रि में लगातार भ्रमणशील रहने, नौगढ़ व चकिया सर्किल क्षेत्रान्तर्गत खुले/सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों पर कार्यवाही व बॉडी कैमरे के इस्तेमाल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपरोक्त को चेक किया गया. क्राइम सीन को सुरक्षित करने व साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया .

शिविर पुलिस लाईन चन्दौली अन्तर्गत निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही शिविर पुलिस लाईन की स्वच्छता और व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए साफ-सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए गए.
परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *