फ्रॉड हुए रूपये पाकर पीड़ितों के खिले चेहरे, बोले थैंक्यू चंदौली पुलिस

484763b8f94e
चन्दौली। साइबर क्राइम टीम ने फ्रॉडो द्वारा दो व्यक्तियों के क्रेडिट कार्ड से हैक कर गबन किये गये 49000 रूपये को पीड़ितों को पुनः वापस दिलाया। वहीं दोनों पीड़ितों ने चंदौली पुलिस और साइबर क्राइम टीम को धन्यवाद किया।



जनपद के दो व्यक्तियों बृजेश कुमार पाल पुत्र केदार पाल और संजीव राय पुत्र रामजी राय निवासीगण रेलवे कालोनी थाना मुगलसराय ने दिनांक 14.06.2024 को पुलिस अधीक्षक चंदौली के माध्यम से साइबर सेल जनपद चन्दौली को प्रार्थना पत्र दिया कि उन दोनों के खाते से क्रमशः 28000 और 21000 रुपये फ्रॉड द्वारा निकाल लिए गए हैं।जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने फ्रॉडो के कब्जे से गबन हुए रूपये निकाल कर पीड़ितों को वापस दिलाया है। फ्रॉड हुए रूपये पाकर पीड़ितों के चेहरे पर पुनः खुशी लौट आई।



दर असल, आजकल फ्राड करने वाले तरह- तरह के तरीके अपनाते हुए लोगो को मूर्ख बनाकर उनके खाते से पैसा निकाल लें रहे है। इसी क्रम में उक्त पीड़ितों के क्रेडिट कार्ड से हैक कर कुल उन्चास हजार रुपए गबन किया गया था। 

बरामदगी कराने वाली टीम मे निरीक्षक दयाराम गौतम (प्रभारी साइबर सेल),हे0का0 पवन यादव ,का0मो0 नौशाद,का0 मनोज चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *