गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर कृषि उत्पादन एवं गुणवत्ता की हुई परख

1492673eabf3

किसानों से सीधा संवाद, समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन

चंदौली। जिले के नियमताबाद विकास खण्ड अंतर्गत कटरिया गांव में गेहूं के फसल की क्रॉप कटिंग कराकर फसल की स्थिति का अवलोकन तथा कृषि उत्पादन एवं गुणवत्ता की जानकारी की गई. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों से सीधा संवाद कर खेती में आ रही समस्याओं को सुना गया वही उन्हें शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया.

फोटो: मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई कटरिया गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग कराते हुए 

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत सांई द्वारा विकास खंड नियमताबाद के अंतर्गत ग्राम कटरिया के किसान चिथरू पुत्र भगावन के खेत में गेहूं के फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई और खेत में जाकर फसल की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा कृषि उत्पादन एवं गुणवत्ता की जानकारी ली गई. किसानों से संवाद कर फसल की लागत एवं खेती में आ रही कठिनाइयों को सुना गया और उनके शीघ्र ही निस्तारण का आश्वासन दिया
उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों को निर्देशित करेंगे कि संबंधित अधिकारी किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं तत्परता बरतें. साथ ही किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन से संपर्क बनाए रखें.
इस अवसर पर तहसीलदार मुगलसराय राहुल सिंह हलका लेखपाल भोलानाथ शर्मा,कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *